
-
Previous
दिनांक 21- 06-2023 अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस विजयाश्री एजुकेशनल इंस्टिट्यूट जबलपुर में भारत सरकार के रूपरेखा के अनुसार योगा दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न। योगाभ्यास कार्यक्रम उपरांत प्रशासन द्वारा किये गए आयोजनों के प्रमाण पत्र वितरण पर विद्यार्थियों में दिखी खुशी की लहर। योगा कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुये चैयरमैन श्री राजेश स्थापक ने विभिन्न बिंदुओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम” के ध्येय को साकार करते हुए 21वीं सदी के युवा आत्मनिर्भर भारत मे नया आयाम स्थापित करेंगे। श्री राजेश स्थापक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन प्रतिवर्ष करने का उद्देश्य है हम व हमारा समाज स्वस्थ रहे, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करना नियमित आवश्यक है, स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज व स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो यही वसुधैव कुटुम्बकम का लक्ष्य हैं। योगा आयोजन के उपरांत महाविद्यालय व प्रशासन द्वारा पूर्व में किए गए आयोजनों के प्रमाण पत्र चेयरमैन श्री राजेश स्थापक व डॉ ओशी स्थापक द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में चैयरमेन श्री राजेश स्थापक, डॉ ओशी स्थापक, सहायक प्राध्यापक सुश्री मंजू तिवारी,श्री पुष्पेंद्र पाठक, श्री मति आराधना सिंगौर, श्री मति अपर्णा, श्री मति मनिसा, ऑफिस स्टाफ व प्रिय विद्यार्थियों ने अधिक संख्या में बढ़चढ़कर भाग लिए व योगाभ्यास किया। वन्देमातरम।
-
Next
विजयाश्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जबलपुर एक दिवसीय कार्यशाला- 16 मई 2026 विषय “ध्यान, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता, मानसिक स्वास्थ्य एवं आंतरिकं जागरूकता, मुख्य वक्ता -प्रो.एस.एस.संधू , (विभागाध्यक्ष एवं डीन) फेकल्टी ऑफ़ बायोसाइंस RDVV जबलपुर, प्रो.एस.एस.संधू ने प्राध्यापकगण एव विद्यार्थियों की उपस्थिति में विचार रखते हुए कहा कि ध्यान एवं आध्यात्मिक चेतना के केंद्रीयकरण से जीवन के प्रत्येक सपने को सफल किया जा सकता है, विद्यार्थियों के समक्ष मन की चेतना का संतुलन, शारीरिक लाभ, सकारात्मक विचार जैसे महत्त्वपूर्ण जीवनचक्र के पहलुओं पर विषयों के साथ प्रकाश डाला! विजयाश्री महाविद्यालय के चेयरमैन श्री राजेश स्थापक ने प्रो.एस.एस.संधू का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन के साथ विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरण के साथ प्रतिदिन कालखंड से समय निकालकर स्वयं के लिए समय देना अनिवार्य बताया, शिक्षा विभाग से प्रभारी प्रोफेसर रैना तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन के गतिविधियों से जोड़ते हुए वर्तमान से भविष्य के नवाचार को जीवन में उतारकर जीवन के सपने को सफल करें, यही समाज एवं राष्ट्र का सफल उद्देश्य ! कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलम अग्रवाल एवं श्री पुष्पेन्द्र पाठक ने किया! प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ॰ मंजुलता स्थापक, डॉ॰ ज्योति जैन सहभागिता रही! शिक्षा विभाग से वरिष्ठ प्राध्यापक श्री योगेश अग्रवाल, श्री के के उमरे, डॉ अर्चना शुक्ला, श्रीमती अनुपमा उमरे, श्रीमती शैफाली वर्मा, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव, श्रीमती सुप्रिया कोहली। तकनीकी के रूप में, श्री अवनीश जी सहित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही

