विजयाश्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जबलपुर एक दिवसीय कार्यशाला- 16 मई 2026 विषय “ध्यान, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता, मानसिक स्वास्थ्य एवं आंतरिकं जागरूकता, मुख्य वक्ता -प्रो.एस.एस.संधू , (विभागाध्यक्ष एवं डीन) फेकल्टी ऑफ़ बायोसाइंस RDVV जबलपुर, प्रो.एस.एस.संधू ने प्राध्यापकगण एव विद्यार्थियों की उपस्थिति में विचार रखते हुए कहा कि ध्यान एवं आध्यात्मिक चेतना के केंद्रीयकरण से जीवन के प्रत्येक सपने को सफल किया जा सकता है, विद्यार्थियों के समक्ष मन की चेतना का संतुलन, शारीरिक लाभ, सकारात्मक विचार जैसे महत्त्वपूर्ण जीवनचक्र के पहलुओं पर विषयों के साथ प्रकाश डाला! विजयाश्री महाविद्यालय के चेयरमैन श्री राजेश स्थापक ने प्रो.एस.एस.संधू का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन के साथ विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरण के साथ प्रतिदिन कालखंड से समय निकालकर स्वयं के लिए समय देना अनिवार्य बताया, शिक्षा विभाग से प्रभारी प्रोफेसर रैना तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन के गतिविधियों से जोड़ते हुए वर्तमान से भविष्य के नवाचार को जीवन में उतारकर जीवन के सपने को सफल करें, यही समाज एवं राष्ट्र का सफल उद्देश्य ! कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलम अग्रवाल एवं श्री पुष्पेन्द्र पाठक ने किया! प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ॰ मंजुलता स्थापक, डॉ॰ ज्योति जैन सहभागिता रही! शिक्षा विभाग से वरिष्ठ प्राध्यापक श्री योगेश अग्रवाल, श्री के के उमरे, डॉ अर्चना शुक्ला, श्रीमती अनुपमा उमरे, श्रीमती शैफाली वर्मा, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव, श्रीमती सुप्रिया कोहली। तकनीकी के रूप में, श्री अवनीश जी सहित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही
-
Next
विजयाश्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जबलपुर मे विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर वृक्षारोपण के साथ पर विशेष व्याख्यान आयोजित! पूज्य स्वामी जगद्गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य राघव देवाचार्य जी की उपस्थिति मे महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर समाज व राष्ट्र के प्रति विद्यार्थियों को पर्यावरण को जीवनशैली के साथ संतुलित बनाए रखना ऐसे प्रमुख विषय पर अपने आशीर्वचन प्रदान किये! विशेष व्याख्यान मुख्य वक्ता- प्रो. आर के श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष (पर्यावरण विभाग) शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, व्याख्यान प्रमुख बिन्दु- 1- घर-परिवार जीवन शैली मे प्लास्टिक का उपयोग कम करे, 2- प्राकृतिक संसाधन का दोहन कम करे 3- विश्व के प्रमुख पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर स्वयं की जनभागीदारी का होना! 4- जैव विविधता एवं जीव जंतुओं के संतुलित जीवन के साथ पर्यावरण के प्रति संरक्षण की भावना का विकास! 5- स्वयं के घर से निकलने वाले कचरा एवं अन्य अनुपयोगी पदार्थ को व्यवस्थित तरीके से पर्यावरण में नष्ट करना! 6- वैश्विक परिदृश्य के पर्यावरण सहित विभिन्न प्रदूषणों को ध्यान में रखते हुए जीवनशैली का पर्यावरण के साथ सामंजस्य बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी! इनकी उपस्थिति रही विजयाश्री महाविद्यालय से चेयरमैन राजेश स्थापक, शिक्षा विभाग से प्रभारी प्रोफेसर रैना तिवारी, मेडिकल कॉलेज से प्रोफेसर शिल्पा गुप्ता, डॉ सुनील मिश्रा, डॉ अमित मिश्रा, श्री योगेश अग्रवाल,श्री के, के उमरे सहित विभागों के प्राध्यापक, गण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री पुष्पेंद्र पाठक एवं आभार प्रदर्शन डॉ॰ शिल्पा गुप्ता ने किया!

